
MHA ने बताया देश में कितने पुलिसकर्मियों की है कमी, LWE इलाकों में बन रहे इतने थाने
Zee News
गृह मंत्रालय (MHA) के मुताबिक यह कमी असमय मौत, नौकरी छोड़ने या फिर डिपार्टमेंटल कर्रवाई के चलते हुई है, इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. गृह मंत्रालय और राज्य सरकार लगातार इन कमियों को दूर करने के लिए कदम उठा रहे हैं.
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) ने लोक सभा (Lok Sabha) में जवाब दिया है कि लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिस्ट (LWE) इलाकों में 250 से ज्यादा फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाए जा रहे हैं. फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाए जाने का काम 31 मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा गृह मंत्रालय ने देश में पुलिसकर्मियों की कमी के बाबत भी महत्वपूर्ण जवाब दियाहै. 10 नक्सल प्रभावित राज्यों में बन रहे 250 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन के निर्माण के साथ-साथ यहां पर खुफिया सूचना जुटाने के लिए स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) बनाई जा रही है. 620 करोड़ की राशि इसके लिए अनुमोदित की गई है जिसमें 152.67 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.More Related News
