
MHA की बैठक में अहम फैसला, सुलझेगा असम-मिजोरम सीमा विवाद; पैरामिलिट्री तैनात
Zee News
असम-मिजोरम सीमा विवाद (Assam Mizoram Border Conflict) को लेकर चल रहे तनाव के बीच गृह मंत्रालय (MHA) की अहम बैठक हुई. बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और DGP ने हिस्सा लिया. बातचीत से मुद्दा सुलझाने पर सहमति बनी है.
नई दिल्ली: असम (Assam) और मिजोरम (Mizoram) के बीच सीमा संघर्ष (Border Conflict) को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को बैठक बुलाई. बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुख शामिल हुए. बैठक में दोनों राज्य बातचीत से मुद्दे सुलझाने पर सहमत हुए. विवादित जगह से दोनों राज्यों की पुलिस हटेगी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती होगी. अधिकारियों ने बताया कि गृह सचिव अजय भल्ला ने इस बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत और मिजोरम (Mizoram) के चीफ सेक्रेटरी लालनुनमाविया चुआंगो और DGP एसबीके सिंह ने हिस्सा लिया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'केंद्र सरकार असम-मिजोरम सीमा विवाद (Assam Mizoram Border Conflict) से चिंतित है, जिसके कारण हिंसा हुई और छह लोगों की मौत हो गई. बैठक का उद्देश्य तनाव कम करना, शांति स्थापित करना और संभावित समाधान खोजना है.'More Related News
