)
Meteor मिसाइल से लैस राफेल बनेगा आसमानी 'दैत्य', 1500 करोड़ की डील को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी जल्द
Zee News
India new missile deal: रक्षा मंत्रालय इंडियन एयरफोर्स के लिए एक नई यूरोपीय BVR मिसाइल खरीदने जा रहा है. इस एयर-टू-एयर मिसाइल का नाम मेटिऑर है, जो 200 किलोमीटर की दूरी से दुश्मनों के लड़ाकू विमानों को नष्ट कर सकती है. खास बात है कि यह मिसाइल सिर्फ राफेल में फिट हो सकती है.
India new missile deal: भारतीय रक्षा मंत्रालय एक नई मिसाइल इंडियन एयरफोर्स के लिए खरीदने की तैयारी कर रहा है. नई मिसाइल को खास तौर पर राफेल के लिए खरीदा जा रहा है. इस मिसाइल का नाम मेटिऑर है, जिसे यूरोपीय कंपनी MBDA द्वारा विकसित किया गया है. मेटिऑर एक एयर टू एयर मिसाइल है, जो हवा में फाइटर एयरक्राफ्ट के खिलाफ जंग में उपयोगी साबित होगी. इसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर है.
More Related News
