
Mehbooba Mufti के बयान से Gupkar Alliance में फूट के संकेत, कहा- PDP अकेले करती है केंद्र का विरोध
Zee News
Mehbooba Mufti on Gupkar Alliance: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लालच देकर और एजेंसियों का डर दिखाकर पीडीपी को तोड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन बीजेपी कभी कामयाब नहीं होगी.
श्रीनगर: पीडीपी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती के एक बयान से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में गुपकार गठबंधन के महत्व पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिर्फ उनकी ही एक ऐसी पार्टी है जो केंद्र सरकार का विरोध कर रही है. बता दें कि साउथ कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को पीडीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार पीडीपी के नेताओं को एजेंसियों की धौंस दिखाकर या कुछ देने की पेशकश करके उन्हें पार्टी से तोड़ने की कोशिश कर रही है.More Related News
