
MBBS डॉक्टर बना दानव: इंसानी खून में सेलाइन वॉटर मिलाकर मरीजों की जान से खिलवाड़, कमाई 15 लाख महीना
Zee News
आरोपियों के पास से करीब 100 यूनिट ब्लड पैकेट बरामद हुए. वहीं, इनके 21 से ज्यादा ब्लड बैंक के पेपर्स इनके पास रखे हुए थे. इसका मतलब यह हुआ कि करीब 21 ब्लड बैंक यह मिलावटी खून सप्लाई हो रहा था. माना जा रहा है कि इनके अलावा और भी ब्लड बैंक हो सकते हैं, जिनके कागजात अभी नहीं मिले हैं...
लखनऊ: मिलावट के इस जमाने में कोई भी चीज खरीदने से पहले हम 100 बार सोचते हैं. कुछ खाने से पहले पहला ख्याल यही आता है कि क्या यह 'प्योर' है या मिलावट से भरपूर? लेकिन अब सिर्फ खाद्य पदार्थों में ही मिलावट नहीं हो रही, बल्कि बदमाश कई कदम और आगे जाकर हमारे खून में भी मिलावट कर रहे हैं. बता दें, खून के यह सौदागर कोई मामूली लोग नहीं, खुद MBBS डॉक्टर्स हैं.
यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि खून में मिलावट करने वाला आरोपी डॉ. अभय सिंह एक बड़ा डॉक्टर है, जिसकी खुद की सैलरी 1.5 लाख से ऊपर है. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी भी एक बड़ी चिकित्सक है. दोनों आलीशान घर में रहते हैं और महंगी गाड़ियों में घूमते हैं. फिर भी पैसों के लालच में मरीजों की जान और डॉक्टर की शपथ को नजरअंदाज कर दिया.
