
Mathura के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में दावा, Agra के लालकिले में दबा है मंदिर का ‘श्रीविग्रह’
Zee News
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद (Sri Krishna Janmabhoomi Case) में नया दावा सामने आया है. याचिका दायर करने वाली संस्था का कहना है कि औरंगजेब ने मथुरा के मंदिर को तोड़कर उसके अवशेषों को आगरा ले गया था.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नया मोड़ आ गया है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति का कहना है कि ठाकुर केशवदेव के भव्य मंदिर का ‘श्रीविग्रह’आगरा के लालकिले (Agra Fort) में दीवाने-ए-खास की छोटी मस्जिद की सीढ़ियों में दबा हुआ है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति (Sri Krishna Janmabhoomi Mukti Andolan Samiti) के अध्यक्ष और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को इस मामले में अदालत में पैरवी की. सिंह ने अदालत में ऐतिहासिक तथ्य रखते हुए कहा, ‘बीसवीं सदी में महामना मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से कटरा केशवदेव टीले पर भगवान केशवदेव मंदिर (Keshavdev Temple) और भागवत भवन का निर्माण किया गया था. उससे पहले ओरछा नरेश ने मुगल सम्राट जहांगीर के शासनकाल में 1618 में अत्यंत विशाल मंदिर बनवाया था. जिसे वर्ष 1669 में तत्कालीन मुगल शासक औरंगजे़ब (Aurangzeb) ने तुड़वाकर उसके अवशेषों से वहां शाही ईदगाह का निर्माण करा दिया था.’More Related News
