
Mann ki Baat: पीएम मोदी ने अपने 7 सालों के कामकाज का हिसाब दिया
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपनी सरकार के 7 साल के कामकाजों के बारे में देशवासियों को जानकारी दी. उन्होंने मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम में क्या कुछ जरूरी बात बताई, आप इस रिपोर्ट में पढ़िए..
नई दिल्ली: मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सकारात्मकता जगाते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश विजयी होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के 7 साल के कार्यकाल में पूर्वोत्तर से कश्मीर तक शांति और विकास का भरोसा जगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के 7 सालों के कई मुखय कामकाजों का ब्योरा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि 'आज 30 मई को हम 'मन की बात' कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है. इन वर्षों में देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर चला है.'More Related News
