)
Manmohan Singh Funeral: पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार आज, दिल्ली की इन जगहों पर रहेगा जाम, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट
Zee News
Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ISBT कश्मीरी गेट से सटे निगम बोध घाट में किया जाएगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सुबह 8 बजे के करीब मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास से सीधे अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा.
नई दिल्ली: Manmohan Singh Funeral: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज अंतिम यात्रा है. इसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा. इस दौरान कई VVIP हस्तियां शामिल होंगी. इसको देखते हुए कुछ प्रमुख जगहों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा.
More Related News
