
Manish Sisodia के आरोपों को LG अनिल बैजल ने बताया बेबुनियाद, कही ये बात
Zee News
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है. उन्होंने कहा है कि इस तरह के आरोप गलत हैं. इन आरोपों का कोई आधार नहीं है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की उस चिट्ठी का जवाब दिया है, जिसमें मनीष सिसोदिया ने एलजी पर दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया था. मनीष सिसोदिया ने एलजी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि एलजी पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की चुनी हुई सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों को अपने दफ्तर में बुलाकर मीटिंग कर रहे हैं, और उनके विभागों से संबंधित कार्यों के संबंध में दिशानिर्देश भी दे रहे हैं. इस पर एलजी ने जवाब देते हुए कहा है कि इस तरह के आरोप गलत हैं. इन आरोपों का कोई आधार नहीं है.More Related News
