
Manish Gupta Murder Case: फरार पुलिसकर्मियों पर इनाम बढ़कर हुआ 1-1 लाख रुपये, जारी किए गए फोटो
Zee News
गोरखपुर (Gorakhpur) में प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत (Manish Gupta Murder Case) के बाद फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है.
गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur) में प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत (Manish Gupta Murder Case) के बाद फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है. आरोपी पुलिस वालों पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दिया गया है.
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट (Kanpur Police) ने बयान जारी करके कहा कि फरार पुलिस वालों के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और साथ ही उसे प्रत्येक आरोपी के हिसाब से 1-1 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों की फोटो भी जारी की है और उन्हें पकड़वाने के लिए जनता से मदद की अपील की है.
