)
Mamata Banerjee: क्या INDIA गठबंधन से नाराज हैं ममता बनर्जी, जानें क्यों हो रही ये चर्चा?
Zee News
INDIA Alliance Meeting: 13 जनवरी को इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी. टीएमसी ने बैठक के आमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा है कि सीएम ममता बनर्जी के पहले से कार्यक्रम तय हैं.
नई दिल्ली: INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन छोड़ने की चर्चा तूल पकड़ रही है. 13 जनवरी को इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक होनी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी. TMC ने बताया ये कारण जानकारी के मुताबिक, टीएमसी ने बैठक के आमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा है कि सीएम ममता बनर्जी के पहले से कार्यक्रम तय हैं. हालांकि, अंदरखाने ये बातें चल रही हैं कि TMC इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने समय से बैठक की जानकारी साझा नहीं की.
