Makar Sankranti 2022 : कल है मकर संक्रांति का पर्व, इस दिन दान और स्नान का होता है विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त
ABP News
Makar Sankranti 2022 : 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्च बताया गया है.
Makar Sankranti 2022 : हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. मकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग-अलग हिस्से में अलग- अलग नामों से भी जाना जाता है. मकर संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी, उत्तराखंड में उतरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल में पोंगल कहा जाता है. इसके साथ ही इसे खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को मनाया जाएगा.
मकर संक्राति 2022 पुण्य काल (Makar Sankranti 2022 Punya Kaal Muhurat)
More Related News