)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की भूमिका तय, दोनों को मिलेंगे ये बड़े पद!
Zee News
Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में सरकार बनाने का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है. आज महायुति के नेताओं के बीच मुंबई में मीटिंग होनी है, इसमें ये तय कर लिया जाएगा कि कौन मंत्री बनने वाला है.
नई दिल्ली: Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र सरकार बनाने की फॉर्मूला करीब-करीब तय हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह से महायुति के नेताओं की मुलाकात के बाद असमंजस के बादल छंटने लगे हैं. सबसे अधिक चर्चा एकनाथ शिंदे की भूमिका पर हो रही है. इसके बाद अजित पवार को एडजस्ट करना भी जरूरी है. अब सूत्रों का दावा है कि इन दोनों की भूमिका सरकार में क्या होगी, ये तय हो चुका है.
More Related News
