
Maharashtra: सौतेली मां ने जला दिया 10 साल के मासूम का प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Zee News
Woman Burnt Private Part Of Stepson: खेल-खेल में पीड़ित ने छोटे भाई को धक्का दे दिया और वह बेड से नीचे गिर गया. इस पर पीड़ित को सौतेली मां को बहुत गुस्सा आया. उसने पहले पीड़ित की जमकर पिटाई की और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया.
नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दरअसल यहां एक महिला ने अपने 10 साल के अपाहिज सौतेले बेटे के प्राइवेट को जला (Woman Burnt Private Part Of Stepson) दिया. उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने सौतेले छोटे भाई को बेड से गिरा दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला नासिक के डिंडोरी तालुका के एक गांव का है. आरोपी महिला को उसके पति की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है.More Related News
