
Maharashtra: सीएम ठाकरे ने की सख्त पाबंदियों की हिमायत, कहा- इन्हीं की वजह से घटी कोरोना संक्रमण दर
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में सख्त पाबंदियों की हिमायत की है. ठाकरे का कहना है कि अगर ये पाबंदियां नहीं होती तो राज्य की स्थिति ओर बुरी होती.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि अगर सरकार ने राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं लगाई होतीं तो कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या 9 से 10 लाख तक पहुंच जाती. उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत हो सकती है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उस चरण तक पहुंचेंगे. सीएम ठाकरे महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. ठाकरे ने कहा कि नई पाबंदियों से कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिली है. इसके चलते अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या करीब 6.5 लाख पर स्थिर बनी हुई है.More Related News
