
Maharashtra सरकार पर बीजेपी नेता Ravi Shankar Prasad का हमला, कहा- वहां महा-'विकास' नहीं महा-'वसूली अघाड़ी'
Zee News
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब किसी पुलिस कमिश्नर ने लिखा हो कि गृह मंत्री ने मुंबई से 100 करोड़ रुपये महीना वसूली का टार्गेट दिया है. जब एक मंत्री का टार्गेट 100 करोड़ रुपये है तो बाकी के मंत्रियों का कितना होगा?'
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाविकास अघाड़ी सरकार पर लगे आरोपों को लेकर निशाना साधा. रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि खेला महाराष्ट्र में भी हो रहा है. वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ऐसी की जाती है जिसमें पुलिस अधिकारी बिना पत्रकारों के सवाल लिए ही उठ जाते हैं. इसलिए समझा जा सकता है कि महाराष्ट्र में जो रहा है वो विकास नहीं वसूली है.More Related News
