
Maharashtra: सरकारी अवास के बाहर गृह विभाग के अधिकारियों से मिले Anil Deshmukh, 3 घंटे चली बातचीत
Zee News
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के लेटर बम और 100 करोड़ रुपये की उगाही के आरोप के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सरकारी निवास से बाहर सह्याद्रि गेस्ट हाउस पर गृह विभाग के कुछ अधिकारियों से मुलाकात की.
मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के लेटर बम और 100 करोड़ रुपये की उगाही के आरोप के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सोमवार को सरकारी निवास से निकलकर सह्याद्रि गेस्ट हाउस पहुंचे. इस दौरान उनके साथ गृह विभाग के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे. अनिल देशमुख रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सह्याद्रि गेस्ट हाउस में मौजूद रहे और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. सह्याद्रि गेस्ट हाउस में तीन घंटे रहने के दौरान अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने गृह विभाग के अधिकारियों के साथ किस बात को लेकर चर्चा की, यह जानकारी सामने नहीं आई है. गेस्ट हाउस से बाहर निकलते समय अनिल देशमुख मीडिया के सवालों से बचते नजर आए.More Related News
