
Maharashtra में Coronavirus का कहर, पिछले 24 घंटे में 43,183 नए मामले सामने आए
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus) के मामले खतरनाक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को कोरोना (Coronavirus) के 43,183 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कोरोना (Coronavirus) महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में यह सबसे ज्यादा मामले आए हैं. अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 249 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में कोरोना से अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं.More Related News
