
Maharashtra में Corona Vaccine की कमी, Mumbai में अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे Vaccination Centres
Zee News
महाराष्ट्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्र की ओर से वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई है. इसके अलावा, सीरम इंस्टीट्यूट को कोरोना वैक्सीन का जो ऑर्डर दिया गया है, उसके भी एक मई तक पहुंचने की संभावना बेहद कम है. इसलिए 18+ लोगों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लग पाएगी.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जहां कोरोना (Coronavirus) महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, वहीं मुंबई प्रशासन ने तीन दिन वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Centres) बंद रखने का फैसला लिया है. प्रशासन का कहना है कि वैक्सीन की कमी के चलते यह कदम उठाना पड़ा है. राज्य सरकार ने एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के चौथे चरण को लेकर भी हाथ खड़े कर दिए हैं. सरकार ने कहा है कि उसके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं हैं और जब तक कम से कम पांच दिनों का स्टॉक नहीं आ जाता टीकाकरण शुरू नहीं होगा. मुंबई में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की किल्लत पिछले कई से देखी जा रही है. लगभग हर रोज कोई न कोई टीका केंद्र बंद रहता है. हाल ही में टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स पहुंचे अधिकांश लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का कहना है कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. जैसे ही वैक्सीन आएगी, लोगों को फोन, मैसेज के द्वारा सूचित किया जाएगा. BMC ने ट्वीट कर लोगों से सहयोग की अपील की है.More Related News
