
Maharashtra में 15 मई तक बढ़ाई गईं Lockdown जैसी पाबंदियां, पिछले 24 घंटे में मिले 66,159 मरीज
Zee News
महाराष्ट्र में गहराए कोरोना संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में जारी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक के लि बढ़ा दिया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 66,159 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.
मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गुरुवार को राज्य में लागू लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी है. मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 का खतरा अभी भी बना हुआ है. इसलिए सरकार ने 15 मई तक पाबंदियों को बढ़ाने का सख्त निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके. गौरतलब है कि लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो 1 मई सुबह 7 बजे तक के लिए थी. CRPC की धारा 144 लागू कर दी गई, जिसमें एक स्थान पर 5 या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है. पाबंदियों से आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है.More Related News
