
Maharashtra में रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है Corona, 24 घंटे में 47 हजार नए मामले
Zee News
महाराष्ट्र में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना (Coronavirus) के 47,827 नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज़ों की संख्या बढकर अब 29 हजार 4 लाख 76 हो गई है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 202 मौतें हुई. वहीं 24 हजार 126 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. मुंबई की बात करें तो शुक्रवार को कोरोना के 8832 नए मामले आए. महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा नए मामले हैं. इससे एक दिन पहले शहर में कोरोना संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे.More Related News
