
Maharashtra में फिर साथ आएंगे BJP-Shiv Sena? Ramdas Athawale ने कहा, ‘सरकार बनाने का यही सही समय’
Zee News
भाजपा और शिवसेना (BJP & Shiv Sena) के करीब आने की अटकलों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने बड़ा बयान दिया है. आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बना सकते हैं.
मुंबई: भाजपा और शिवसेना (BJP & Shiv Sena) के करीब आने की अटकलों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने बड़ा बयान दिया है. आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बना सकते हैं. केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए एक फॉर्मूला भी सुझाया है. बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की थी, इसके बाद से ही दोनों पूर्व सहयोगियों के नजदीक आने की अटकलें शुरू हो गई हैं. रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि भाजपा और शिवसेना सहित सहित अन्य दलों की 'महायुति' (महागठबंधन) सरकार बनाई जा सकती है. इस महायुति में मुख्यमंत्री पद को आधे-आधे कार्यकाल के लिए शिवसेना के साथ बांटा जा सकता है. अठावले ने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से चर्चा की है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की जाएगी.More Related News
