
Maharashtra: मां के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की 15 साल के नाबालिग की हत्या
Zee News
Man Kills Teenager To Avenge Insult To Mother: आरोपी ने मंगलू के माता-पिता को फोन करके धमकी देते हुए कहा कि मंगलू के चाचा के कटे हुए सिर का फोटो वे WhatsApp के जरिए उसे भेजें तभी मंगलू जिंदा लौटेगा.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी मां के अपमान का बदला लेने के लिए 15 साल के नाबालिग का पत्थर से पीट-पीट कर मर्डर कर दिया. वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी सूरज साहू ने दावा किया कि पीड़ित के चाचा ने उसकी मां को परेशान करके उसका अपमान किया था. इसके बाद उसने बदला लेने का ठान लिया था.More Related News
