
Maharashtra: बीजेपी के 12 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'निलंबन का फैसला असंवैधानिक'
Zee News
महाराष्ट्र में बीजेपी के निलंबत 12 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों का निलंबन रद्द किया. साथ हीमहाराष्ट्र सदन के फैसले को असंवैधानिक बताया है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के 12 विधायकों को एक साल के लिए सदन की कार्यवाही से स्थगित करने के फैसले को असंवैधानिक और अनुचित ठहराया.
देश की सर्वोच्च अदालत ने सदन में कथित अव्यवस्थित व्यवहार के लिए भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने के महाराष्ट्र विधानसभा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. शीर्ष अदालत ने विधानसभा के प्रस्ताव को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया.
More Related News
