
Maharashtra: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, अब तक 11 लोगों की मौत
Zee News
महाराष्ट्र के नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल (Zakir Husain Hospital) में ऑक्सीजन लीक हादसे में अब तक 11 लोगों को जान चली गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
नासिक: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर जारी है और हर दिन कोविड-19 के नए रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं. इस कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत है और इस बीच महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ और जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक (Oxygen leak from Tank) हो गया. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने बताया, 'ऑक्सीजन लीक हादसे में अब तक 11 लोगों को जान चली गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.'More Related News
