
Maharashtra: दूसरी जाति में शादी महिला को पड़ी भारी, Panchayat ने लगाया 1 लाख का जुर्माना; मिली थूप चाटने की सजा
Zee News
पंचायत के इस फैसले के खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन अब पंचायत के लोग उसपर शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहे हैं और उसके रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) में जाति के बाहर शादी करने पर जात पंचायत ने महिला के उपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा सजा के तौर पर पंचायत के 5 लोगो के थूक को चाटना और सिर पर चप्पल रखकर पूरे गाव में घूमने का फरमान भी पंचायत ने सुनाया है. ये महिला अकोला जिले के नाथजोगी संप्रदाय की है. महिला ने पंचायत के इस फरमान के विरोध में अकोला के चोपड़ा पुलिस स्टेशन (Chopda Police Station) में मामला दर्ज कराया है. दरअसल, महाराष्ट्र के जलगांव के चोपड़ा तालुका के चार्हर्ड़ी गांव में रहने वाली एक महिला की शादी अकोला जिले के वजगाव में रहने वाले साईनाथ नागो बाबर से साल 2011 में हुई. शादी के बाद साईनाथ अक्सर शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट करता. इन सबसे परेशान होकर महिला ने कोर्ट के जरिए साईनाथ से अलग होने का फैसला किया और दूसरी शादी कर ली. लेकिन महिला के कोर्ट जाने पर नाथजोंगी संप्रदाय के लोगों की पंचायत बैठी, जिसमें महिला और उसके सभी रिश्तेदारों को समाज से बाहर होने का फैसला सुनाया गया. इसके साथ ही महिला पर 1 लाख रुपये का जुर्माना, पंचायत के 5 लोगो के थूक को चाटना, और सिर पर चप्पल रखकर पूरे गांव में घूमने की सजा का ऐलान भी किया गया.More Related News
