
Maharashtra: कोरोना वैक्सीन लगते ही लौट आई बुजुर्ग महिला के आंखों की रोशनी? 8 साल बाद दोबारा देखी दुनिया
Zee News
महाराष्ट्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया है कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के 10 दिन बाद उसकी आंखों की रोजनी लौट आई. उसे पिछले 8 साल से दिखाई नहीं दे रहा था.
वाशिम: महाराष्ट्र (Maharastra) के वाशिम जिले में रहने वाली 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अजीब दावा किया है. उनका कहना है कि पिछले 8 साल से आंखों में मोतियाबिंद होने के कारण उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था. लेकिन कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के बाद उनकी आंखों की रोशनी लौट आई है. मथुरा बिडवे नाम की इस महिला ने बताया कि, 'पहले मुझे अपने छोटे-मोटे कामों के लिए भी दूसरों की जरूरत होती थी. लेकिन अब मैंने अपने सारे काम खुद करने शुरू कर दिए हैं. इस बात की पुष्टि मथुरा के घरवालों और पड़ोसियों ने भी की है. वहीं इमरजेंसी टास्क फोर्स के मेंबर और सीनियर डॉक्टर डॉ. तात्या लहाने से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये महज एक इत्तेफाक है, और इसका कोरोना वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है.More Related News
