
Maharashtra: कोरोना की तीसरी लहर दरवाजे पर, CM Uddhav Thackeray की चेतावनी- त्योहार बाद में मना लेना...
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) उन टॉप 5 राज्यों की लिस्ट में शामिल है जहां कोरोना के दैनिक मामले एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. हाल ही में केंद्र सरकार ने भी इन राज्यों के सीएम से बातचीत करते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने के लिए कहा था.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राज्य में कोविड-19 के डेली केसों में हल्की वृद्धि के मद्देनजर भीड़ जमा होने से बचने के लिए तत्काल विरोध प्रदर्शन, जनसभा और अन्य कार्यक्रमों को रोकें. ठाकरे ने एक बयान में कहा, 'हम बाद में पर्व मना सकते हैं. हम अपने नागरिकों की जिंदगी और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. दैनिक मामलों में वृद्धि के मद्देनजर हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं.' उन्होंने कहा, 'कौन पर्व मनाने और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाना चाहेगा? लेकिन लोगों की जिंदगी अहम है.'More Related News
