
Maharashtra: कोरोना काल में बड़ा फैसला, स्कूली फीस में 15% कटौती का ऐलान
Zee News
कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के स्कूलों की फीस में 15% कटौती का किया ऐलान किया गया है. पेरेंट्स लंबे समय से मांग कर रहे थे.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मौजूदा सेशन के लिए स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को इस बाबत जानकारी दी. कोरोना (Corona) के दौरान स्कूली फीस में छूट की लंबे समय से मांग की जा रही है. महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा, 'महाराष्ट्र कैबिनेट ने मौजूदा सेशन के लिए आज स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया. इस फैसले से संबंधित विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.’ महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिया है. राजस्थान सरकार भी पेरेंट्स की मांग पर इसी तरह का फैसला ले चुकी है.More Related News
