
Maharashtra के Buldhana में फिसलन भरी सड़क पर पलटा ट्रक, 13 लोगों की मौत; 3 लोग हुए घायल
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) में ट्रक पलटने से 13 मजदूरों (Laborer) की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना फिसलन भरी सड़क पर ट्रक के पलटने की वजह से हुई.
मयूर निकम, मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को बड़ा हादसा (Accident) हो गया है. मजदूरों (Laborer) को ले जा रहे ट्रक के पलटने से वहां 13 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले (Buldhana Accident) में समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक (Truck) 16 मजदूरों को लेकर जा रहा था. उस ट्रक में लोहे के सरिए भी लदे थे. सिंदखेडराज तहसील में तढेगांव-दुसरबिड के बीच बारिश की वजह से सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी. जिसकी वजह से तेज रफ्तार ट्रक पलट गया गया.More Related News
