
Madhya Pradesh 10th Result: मध्य प्रदेश 10वीं के नतीजे जारी, इस तरह करें चेक
Zee News
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं. ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) ने 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. कोरोना महामरी की वजह से इस बार 10वीं के एग्जाम रद्द कर दिए गए थे. जिसकी चलते एग्जाम के बगैर ही आंतरिक मूल्यांकल की बुनियाद पर रिजल्ट तैयार किया है. वहीं, इस बार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी नहीं जारी की गई है. मूल्यांकन के आधार पर दिए गए नंबर्स से जो छात्र खुश नहीं होंगे उनके लिए एक मौका फराहम किया गया है. वे इसके लिए स्पेशल एग्जाम दे सकेंगे. स्पेशल एग्जाम के संबंध में बोर्ड के ज़रिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. अगर उम्मीदवार बोर्ड एग्जाम पास करने में नाकाम रहता हा, तो उसे 33 नंबर दिए जाएंगे और उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. अगर कोई छात्र उन्हें दिए गए अंकों से नाखुश है, तो वे बाद में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.More Related News
