
Madhya Pradesh में कांग्रेस विधायक से तंग आकर प्रॉपर्टी डीलर ने की जान देने की कोशिश, जानिए क्या है मामला
Zee News
शहर के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा धोखाधड़ी से पीड़ित एक प्रॉपर्टी डीलर ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की. इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा को गंभीर हालत में जयारोग्य के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
शैलेंद्र भदोरिया/मुरैना: शहर के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा धोखाधड़ी से पीड़ित एक प्रॉपर्टी डीलर ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की. इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा को गंभीर हालत में जयारोग्य के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. अस्पताल (Hospital) के आईसीयू में उनका इलाज जारी है.
दरअसल कुछ दिनों पहले सीताराम शर्मा ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ महाराजपुरा में एक करोड़ 86 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. उसके बाद लगातार वa विधायक से पैसे की मांग कर रहे थे, लेकिन हर बार विधायक उन्हें टाल रहा था लेकिन पैसे नहीं दिए. मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत भी की थी.
