
Madhya Pradesh: अपने Auto को बना लिया Ambulance, मरीजों को फ्री में अस्पताल पहुंचाता है ये शख्स
Zee News
MP Driver Turned His Auto Into Ambulance: ऑटो ड्राइवर जावेद रमजान के महीने में रोजा रखते हुए भोपाल के जरूरतमंदों को अपने ऑटो एंबुलेंस के जरिए मुफ्त में अस्पताल तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. ऐसी छोटी-छोटी कोशिशें ही कोरोना को हराने में बड़ी मदद साबित हो रही हैं.
भोपाल: कोरोना वायरस (Coronavirus) से लगातार बिगड़ते हालात के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में एक शख्स लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आया है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण और हर रोज आने वाली भयावह तस्वीरों ने राजधानी भोपाल में रहने वाले जावेद खान को इतना विचलित कर दिया कि उन्होंने अपने ऑटो को ही एंबुलेंस में तब्दील कर दिया. दरअसल कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों को ऑक्सीजन (Oxygen) आसानी से नहीं मिल पा रही है. ऐसे में मरीज बिना परेशानी के अस्पताल पहुंच सके, इसके लिए बाकायदा ऑटो रिक्शा एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया है.More Related News
