)
'M4 बंदूक' ने खोली पाकिस्तान की पोल! उधर UN में आंसुओं की बारिश, इधर भारत के खिलाफ साजिश
Zee News
M4 Carbine Gun Pakistan: पाकिस्तान ने हाल ही एम UN में उन हथियारों का मुद्दा उठाया था जो अमेरिका अफगानिस्तान में छोड़ आया था. पाक का कहना था कि इन हथियारों का उसके खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन अब बात सामने आई है कि जो आतंकी पाक से आ रहे हैं, उनके पास ये हथियार हैं, इसलिए ISI और पाक आर्मी पर सवाल उठ रहे है.
M4 Carbine Gun Pakistan: भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकियों को एक एनकाउंटर में ढेर किया है. इस दौरान आतंकियों के पास से एक अकिसी बंदूक मिली, जो पाकिस्तान के दावों की कलई खोलने का काम कर गई. आतंकियों के पास से M4 कार्बाइन बंदूक बरामद हुई, जो अमेरिका का की है और उन हथियारों में शामिल है, जिन्हें 2021 में अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में छोड़ गई थी.
More Related News
