
Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Zee News
Lucknow Hotel Fire:लखनऊ के लेवाना होटल में सोमवार सुबह आग लग गई. होटल हजरतगंज में स्थित है. इस भीषण आग में कई लोग झुलस गए. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
लखनऊ: Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के लेवाना होटल में सोमवार सुबह आग लग गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं. अंदर फंसे करीब 18 लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला है और अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आग की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. होटल की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. लखनऊ के लेवाना होटल में लगी भीषण आग रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 1 दर्जन से अधिक दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी
जहां आग लगी है वह होटल शहर के वीआईपी इलाके हजरतगंज में स्थित है. यह जगह लखनऊ रेलवे स्टेशन के 10 मिनट की दूरी पर है. इस आग में कई लोग झुलस गए हैं. आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर लगी हुई हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाव कार्यो में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. — Tushar Srivastava (@TusharSrilive)
