
Loni Assault Case: Ummed Pahalwan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad कोर्ट ने सुनाया आदेश
Zee News
बुजुर्ग की दाढ़ी कटाने के मामले में गाजियाबाद (Ghaziabad) की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने आरोपी उम्मेद पहलवान (Ummed Pahalwan) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है.
नई दिल्ली: बुजुर्ग की दाढ़ी कटाने के मामले में गाजियाबाद (Ghaziabad) की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने आरोपी उम्मेद पहलवान (Ummed Pahalwan) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उम्मेद पहलवान को डासना जेल पहुंचा दिया. सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस की जांच में खुलासा है कि उम्मेद पहलवान (Ummed Pahalwan) अपने खिलाफ कानून के कसते शिकंजे को देखकर नई चाल चलने में लगा था. FIR दर्ज होने के बाद खुद को फंसता देख उम्मेद पहलवान बुजुर्ग अब्दुल समद (Abdul Samad) से एफिडेविट तैयार करने वाला था. इस एफिडेविट में वह अब्दुल समद से लिखवाना चाहता था 'जय श्री राम' न कहने पर ही उसे पीटा गया.More Related News
