
Loni Assault Case: जानिए Ummed Pahalwan की पूरी हिस्ट्री, Police कस्टडी में उगले सारे राज
Zee News
Ummed Pahalwan मूल रूप से पिलखुवा के दहदा गांव का रहने वाला है. शुरुआती दौर में उम्मेद पिलखुवा में चोरी-चकारी करता था. फिर वह गाजियाबाद के एक प्रभावशाली शख्स पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष औलाद अली का चेला बन गया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई की घटना को मुद्दा बनाकर दंगा भड़काने की कोशिश करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान ने पुलिस की पूछताछ के कई राज उगले हैं. उम्मेद ने बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया? गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के पास से उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार किया था. पुलिस की पूछताछ में उम्मेद पहलवान ने बताया है कि वह बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई के अगले दिन यानी 6 जून को उसके संपर्क में आया था. जिसके तुरंत बाद उसने बुजुर्ग के साथ फेसबुक लाइव किया. उसने बुजुर्ग को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया था.More Related News
