
Loksabha Election 2024: यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा, अखिलेश ने किया खुलासा
Zee News
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में मीडिया से वार्ता में कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव हमारी पार्टी ने बड़े अंतर से जीता है. भाजपा अभी तक मैनपुरी चुनाव के हार का आंकलन नहीं कर पाई है.
आजमगढ़ः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के साथियों के साथ सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में मीडिया से वार्ता में कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव हमारी पार्टी ने बड़े अंतर से जीता है. भाजपा अभी तक मैनपुरी चुनाव के हार का आंकलन नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा को मैनपुरी में करारी हार इसलिए मिली क्योंकि उसके पास महंगाई, बेरोजगारी और किसान की आय दोगुनी करने के वादे पर कोई जवाब नहीं दे पा रही है.
भाजपा ने हर चीज में महंगाई कर दी है. दूध महंगा हो गया. परिवहन महंगा हो गया. गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिये है. बिजली महंगी होने जा रही है. सरकार बताये कि इन सबका मुनाफा कहां जा रहा है. कहा कि लोकसभा का चुनाव हम अपने गठबंधन के साथियों के साथ सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे. कहा कि भाजपा वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का सपना दिखा रही है, लेकिन यह नहीं बता रही है कि उसके लिए जीडीपी की विकास दर कितनी होनी चाहिए.
