
Loksabha Election 2024: बसपा ने उठाया ये बड़ा कदम, मायावती बोलीं- अगले चुनाव में...
Zee News
मायावती ने देश की सियासी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ''केंद्र की और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों की संकीर्ण, जातिवादी तथा जनविरोधी नीतियों एवं कार्यप्रणाली की वजह से राजनीतिक हालात तेज़ी से बदल रहे हैं.
नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव अपने बलबूते, पूरे दमखम से लड़कर सत्ता हासिल करने का आह्वान करते हुए गुरुवार को कहा कि अगला आम चुनाव दिलचस्प और संघर्षपूर्ण साबित होगा जिसमें बसपा की भी अहम भूमिका होगी. बसपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी की उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड इकाइयों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे दमखम और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल कर 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की सरकार बनाई जा सके.
