
Lok Sabha में LJP लीडर पद से हटाए जा सकते हैं Chirag Paswan, पार्टी में बगावत तेज
Zee News
लोजपा के सभी सांसदों ने पशुपति पारस को अपना नेता मान लिया है. लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सभी पांच सांसदों ने रविवार को इसकी सूचना भी दी है.
नई दिल्ली: बिहार में अपनी जमीन खो चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के पार्टी की कमान उनके बेटे चिराग पासवान के हाथों में है लेकिन अब खबर है कि पार्टी में टूट पड़ सकती है. यही नहीं लोजपा अब चिराग पासवान को लोकसभा में नेता के पद से भी हटा सकती है. हाजीपुर सांसद पशुपति पारस ने जेडीयू नेता ललन सिंह से मुलाकात की है. अब लोजपा के सभी सांसदों ने पशुपति पारस को अपना नेता मान लिया है. लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सभी पांच सांसदों ने रविवार को इसकी सूचना भी दी है. अब ऐसे में चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता से पद से हटाया जाना तय माना जा रहा है.More Related News
