
Lockdown: CM केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील, 'दिल्ली छोड़ कर मत जाइये'
Zee News
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रवासी मजदूरों से वापस न लौटने की अपील की है. सीएम ने कहा कि यहां पर सरकार उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेगी.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक हफ्ते का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने के बाद दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रवासी मजदूरों (Migrant Laborers) से भावुक अपील की है. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'प्रवासी मजदूरों से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि दिल्ली छोड़ कर मत जाएं. यह छोटा सा लॉकडाउन है. सरकार आपकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेगी.' दिल्ली (Delhi) में लॉकडाउन के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, 'पिछली बार जब लॉकडाउन लगाया गया था, बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर (Migrant Laborers) अपने घर जाने लगे थे. मेरी आप सभी से अपील है कि आप दिल्ली छोड़कर ना जाएं. आपका ख्याल राज्य सरकार रखेगी. हम सब मिलकर इस परिस्थिति का सामना करेंगे.'More Related News
