)
LoC-LAC पर इंडियन आर्मी की तगड़ी प्लानिंग, दुश्मन को पलक झपकाने तक का नहीं मौका; दनादन पहुंचा रही गोला-बारूद
Zee News
Indian Army supplying ammunition Drone: भारतीय सेना ने एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे जवानों की जान को कम खतरा होगा और सरहद पर सामान जल्दी पहुंचेगा. दरअसल, सेना ने ऊंचे पहाड़ों पर स्थित अपनी चौकियों पर गोला-बारूद और बाकी जरूरी सामान पहुंचाने के लिए अब ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.
Indian Army supplying ammunition Drone: भारतीय सेना के लिए पहाड़ों पर, खासकर ऊंची जगहों पर, सामान पहुंचाना सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है. वहां की हवा पतली होती है, रास्ता बहुत ही खतरनाक होता है और मौसम भी अचानक बदल जाता है. ऐसे में जवानों को भारी-भरकम गोला-बारूद और खाने-पीने का सामान अपने कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ता है, जिसमें उनकी जान का खतरा बना रहता है. इस मुश्किल को दूर करने के लिए, भारतीय सेना ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. सेना ने बड़े-बड़े ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो इंसानों की जगह जोखिम भरे रास्तों पर सामान पहुंचाएंगे.
