)
LoC पर Drone अटैक की टेंशन खत्म! कल्याणी M4 बनी चलती-फिरती 'कातिल' मशीन, 113mm तोप से 3KM दूर से सफाया
Zee News
Kalyani M4 anti-drone vehicle: कल्याणी M4 को काउंटर-ड्रोन प्लेटफॉर्म में बदलने का यह प्रस्ताव भारतीय सेना की युद्धक्षेत्र पर ड्रोन से होने वाले खतरे को समाप्त कर देगा. साथ ही, इसे लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तैनात करने के लिए अपग्रेड भी किया गया है.
Kalyani M4 anti-drone vehicle: आधुनिक दुनिया में किसी हथियार ने सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है, तो वह ड्रोन ही है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की गुस्ताखी की थी. जिसे भारत ने आसमान में ही नेस्तनाबूद कर दिया था. हालांकि, भविष्य के खतरों को निपटने के लिए इंडियन आर्मी को जल्द ही एंटी-ड्रोन सिस्टम मिलने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना अब कल्याणी M4 हाई-मोबिलिटी वाले माइन-प्रतिरोधी एम्बुश-संरक्षित (MRAP) वाहन के एक अत्यधिक एडवांस वर्जन का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रही है. इस अपग्रेड के बाद 4x4 इन्फैंट्री कैरियर एक शक्तिशाली मोबाइल काउंटर-मानव रहित हवाई प्रणाली (C-UAS) प्लेटफॉर्म में बदल जाएगा.
