)
LOC पर 'एक गोली-एक दुश्मन' की गारंटी, भारतीय सेना को मिली 2300M रेंज वाली 'घातक' CheyTac M200 स्नाइपर
Zee News
Indian Army CheyTac M200 sniper: CheyTac M200 Intervention का भारतीय सेना में शामिल होना LOC पर सेना की निगरानी और स्ट्राइक क्षमता को और भी मजबूत कर देगा, जिससे दुश्मन किसी भी नापाक हरकत से पहले सौ बार सोचेगा. वहीं, इसकी रेंज 2.3 किमी तक है. जो दुर्गम इलाके में दुश्मन के सफाए के लिए बेहद अहम मानी जाती है. इतना ही नहीं, यह बेहद हल्की और तुरंत लोड होने के लिए खास रूप से डिजाइन किया गया है.
Indian Army CheyTac M200 sniper: इंडियन आर्मी के हाथ एक ऐसी बंदूक हाथ लगी है. जिसकी ताकत सुनने के बाद दुश्मनों के होश उड़ना तय है. यह बंदूक कोई आम बंदूक नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे एडवांस स्नाइपर में शुमार राइफल है. जिसे खासकर दुर्गम व पहाड़ी इलाकों के लिए बनाया गया है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LOC पर अपनी युद्ध क्षमताओं को और भी ज्यादा तेज और खतरनाक बना लिया है. सेना ने अपने स्नाइपर्स के लिए एक नई और बेहद आधुनिक राइफल, CheyTac M200 Intervention को शामिल किया है. यह राइफल दुनिया की सबसे सटीक और लंबी दूरी तक मार करने वाली स्नाइपर राइफलों में से एक है. इस राइफल के शामिल होने से LOC पर दुश्मनों और घुसपैठियों पर नजर रखना और उन्हें खत्म करना अब और भी आसान हो जाएगा.
