
LJP पर अब चाचा पारस का 'कब्जा': लोकसभा में पार्टी के नेता चुने गए Pashupati Paras
Zee News
सूत्रों से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि चिराग एक प्रस्ताव लेकर अपने चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के पास पहुंचे हैं.
नई दिल्ली: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद पार्टी की कमान उनके बेटे चिराग पासवान के हाथों में है लेकिन अब पार्टी में बड़ी फूट पड़ चुकी है. पांच सांसदों के पार्टी से अलग होने के बाद लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान नाराज सांसदों को मनाने में जुट गए हैं. चिराग पासवान से न मिलकर सोमवार को पशुपति पारस ने अपने सांसदों के साथ जाकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है. स्पीकर को लोकसभा में लोजपा नेता के लिए पारस के नाम का खत सौंपा गया है जिसे 6 में से 5 सांसदों की हिमायत हासिल है. इस तरह अब पार्टी पर पशुपति पारस का वर्चस्व कायम हो गया है.More Related News
