
LIVE: दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी, थोड़ी देर में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Zee News
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि वह केंद्र से उस पत्र को वापस लेने की मांग करेंगे, जिसमें 1 अक्टूबर से राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी उथलपुथल के बीच चन्नी राष्ट्रीय राजधानी के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
More Related News
