
Letter Bomb: बिना हस्ताक्षर, दूसरी E-Mail ID से आई परमबीर की चिट्ठी, जानिए CMO ने क्या कहा
Zee News
CMO ने कहा- जिस ई-मेल में गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ आरोप हैं उसकी ई-मेल आईडी भी अलग है. यानी कि वह पूर्व सीपी की वह ई-मेल आईडी नहीं है जो सरकारी दस्तावेजों में उनकी ओर से दर्ज है.
मुंबईः एंटीलिया के सामने बम रखे होने के मामले की जांच SUV और सचिन वझे से होते हुए सीधे महाराष्ट्र के गृहमंत्रालय तक पहुंच गई है. शनिवार शाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की चिट्ठी सामने आई और अब इसमें भी लगातार कई मोड़ आ रहे हैं. चिट्ठी सामने आने के बाद तो सीएम उद्धव के कार्यालय से सिर्फ खामोशी की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन देर शाम CMO से एक स्पष्टीकरण जारी किया गया. परमबीर सिंह की ऑफिशियल आईडी से नहीं आया मेल इस स्पष्टीकरण में दर्ज था कि परमबीर सिंह (पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर) के द्वारा जारी किया गया पत्र बिना किसी हस्ताक्षर के था, इसके साथ ही कथित तौर पर यह ई-मेल के जरिए प्राप्त हुआ था.More Related News
