)
Land-for-jobs case: दिल्ली कोर्ट ने राबड़ी देवी के साथ लालू यादव की बेटियों को भी भेजा समन, 9 फरवरी को बुलाया
Zee News
Delhi Court Summon Rabri Devi: मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में पश्चिम मध्य रेलवे जोन में ग्रुप-डी नियुक्तियों से संबंधित है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. तब उनके परिवार और सहयोगियों पर नौकरियां, जमीन के बदले देने का आरोप लगा था.
Delhi Court Summon Rabri Devi: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर पहले आरोप पत्र पर संज्ञान लिया, जिसमें बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटियों राज्यसभा सांसद मीसा भारती और हेमा यादव का नाम है. कोर्ट ने इन्हें आरोपी के रूप में नोट किया. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 9 फरवरी को इन सभी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है.
More Related News
