
Lakhimpur Violence: 26 अक्टूबर को किसान लखनऊ में करेंगे महापंचायत और 18 को होगा रेल रोको आंदोलन
Zee News
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया कि लखीमपुर हत्याकांड के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा.
नई दिल्ली: लखीमपुर (Lakhimpur) मामले में किसानों ने एक अलग आंदोलन का ऐलान कर दिया, सयुंक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वह लखीमपुर मामले को लेकर लखनऊ में महापंचायत करेगी. मोर्चे के नेता योगेंद्र यादव ने मांग की है कि की केंद्र मंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से बर्खास्त किया जाए और साथ ही उनके आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए.
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया कि लखीमपुर हत्याकांड के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा. आंदोलन के तहत 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन और 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत होगी.
