
Lakhimpur Violence: लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Zee News
मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किए जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, ''जब हमें बिना एफआईआर और बिना किसी आदेश के गिरफ्तार कर सकते हैं तो फिर अपराधियों को क्यों गिरफ्तार नहीं करते?'
लखीमपुर खीरी: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के सीनियर नेताओं के वफद ने रविवार को भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से बुधवार रात मुलाकात की. इन नेताओं का वफद पहले पलिया तहसील पहुंचा और उसने मारे गए चार किसानों में से एक किसान लवप्रीत सिंह के परिवार से मुलाकात की.
इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और 'उन्होंने एक ही बात कही कि उन्हें मुआवजे की कोई परवाह नही हैं. उन्हें इंसाफ चाहिए. इंसाफ तब तक नहीं मिल सकता, जब तक मंत्री (गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा) इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि उनके होते हुए गैर-जानिबदारी से जांच नहीं हो सकती. वह गृह राज्य मंत्री हैं.''
